पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शापिंग काॅम्पलेक्स जा रही थी महिला, बाइकर्स ने की लूट

शापिंग काॅम्पलेक्स जा रही थी महिला, बाइकर्स ने की लूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| दर्री थाना अंतर्गत एचटीपीपी कालोनी निवाी सूरज कुमार राठौर शुक्रवार की शाम काम करने गया था। इस दौरान घर पर मौजूद उसकी प|ी अपनी बच्ची के साथ खरीदारी करने कालोनी स्थित शापिंग काम्पलेक्स जा रही थी। शाम लगभग 7 बजे अंधेरा छाने लगा था। महिला के-2 विहार के पास पहुंची थी। इस दौरान पीछे से एक बाइक सवार वहां पहुंचा। उसने छपटकर महिला के कंधे में टंगा पर्स पार कर दिया। जिसमें नगदी रकम 7-8 हजार रुपए समेत माेबाइल फोन था। एकाएक हुई घटना से महिला घबरा गई। जिससे वह बाइक का नंबर देख नहीं सकी। घटनास्थल के आसपास कोई नहीं था इसलिए महिला घबराकर चुपचाप रही। बाद में उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। िफर मामले की रिपोर्ट दर्री थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में लूट का केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...