पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारी के बेटों पर केस करने वाली युवती उसी के घर में घुसी पुलिस से शिकायत, केस दर्ज

व्यापारी के बेटों पर केस करने वाली युवती उसी के घर में घुसी पुलिस से शिकायत, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के मेनरोड सीतामणी निवासी अनाज व्यापारी रूढ़मल अग्रवाल के पुत्र द्वय राजकुमार व शिव के खिलाफ दैहिक शोषण का मामला विशेष न्यायालय (एक्ट्रोसिटी) में चल रहा है। दूसरी ओर जिस युवती ने व्यापारी पुत्र द्वय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है वह मंगलवार की दोपहर 2.30 बजे रूढ़मल के घर पहुंच गई।

रूढ़मल ने सिटी कोतवाली पहुंचकर युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपने बयान में बताया कि दोपहर में जबरन युवती घर में घुस गई। इसके बाद पूरे परिवार को धमकाते हुए पैसे के लिए डरा रही व वह झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दे रही है। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को फंसाने की बात कह रही है। पुत्र द्वय पर कोर्ट में चल रहे मामले में झूठा बयान देकर उन्हें सजा कराने की भी बात कह रही है। पुलिस ने युवती पर केस दर्ज कर लिया है।

दो साल पहले आजाक थाना में की थी रिपोर्ट: अनाज व्यापारी के घर अनाधिकृत प्रवेश के मामले में आरोपी बनी युवती आरक्षित वर्ग की व कटघोरा के छुरी क्षेत्र की है। उसने दो साल पहले अनाज व्यापारी के पुत्र राजकुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर अनाचार व राजकुमार के भाई शिव अग्रवाल के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला न्यायालय में चल रहा है।

युवती के खिलाफ दर्ज है धमकाने का केस

अनाज कारोबारी के पुत्र राजकुमार ने करीब पौने दो साल पहले सिटी कोतवाली में उक्त युवती के खिलाफ ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट की थी। पुलिस ने युवती पर भयादोहन का केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। हालांकि इस प्रकरण के 10 दिन बाद युवती की ओर से आजाक थाना में भाई द्वय पर केस दर्ज हुआ था।

खबरें और भी हैं...