गुड़ाखू घिसते समय गिरा युवक, मृत घोषित
कोरबा| मानिकपुर चौकी के मुड़ापार निवासी अशरफ अली (35) ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम को वह गुड़ाखू घिसते समय एकाएक वह गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की विवेचना अधिकारी एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।