गांव गया था परिवार, सूने मकान में हो गई चोरी
कोरबा| कटघोरा थाना अंतर्गत तहसीलभाठा निवासी नीरा बाई यादव (60) पति प्रेमलाल परिवार समेत एक माह से गांव गए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वहां धावा बोला। जहां से जेवरात समेत हजारों का मशरूका चोरी कर लिया गया। वापस आने पर घटना की जानकारी महिला को हुई। उसने कटघोरा थाना में रिपोर्ट लिखाई।