पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे का रनिंग स्टाफ तीन से मना रहा काला दिवस, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

रेलवे का रनिंग स्टाफ तीन से मना रहा काला दिवस, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन से रेलवे का रनिंग स्टाफ अपनी मांगों को लेकर काली पट्‌टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए काम काम रहा है। रेलखंड कोरबा के साथ पूरे जोन में रनिंग स्टाफ प्रदर्शन कर रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर रेलखंड कोरबा का रनिंग भी स्टाफ भी 14 से 16 मई तक काली पट्‌टी लगाकर काला दिवस मना रहा है। तीसरे दिन बुधवार को तीनों डिवीजन के प्रतिनिधि मंडल ने अपने-अपने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरा नहीं किया गया तो वे आगे बड़ा आंदोलन करने बाध्य होंगे। एसोसिएशन के बिलासपुर मंडल सचिव जेके देहुरी ने बताया कि केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू हुए दो साल से अधिक समय हो चुका है। उन्हें मिलने वाले सभी भत्तों का पुन: निर्धारण नए वेतनमान के अनुसार किया जा चुका है।परन्तु रनिंग कर्मचारियों, जिसमें रेलवे के चालक, सहायक चालक व गार्ड शामिल हैं, को मिलने वाले किलोमीटर भत्ता (माइलेज दर) के दरों में अब तक संशोधन नहीं किया गया है। इसके लिए 1980 से ही फार्मूला बना हुआ है। रेलवे को उक्त फार्मूले के तहत केवल नए दरों का औपचारिकता पत्र जारी करना है। इसी तरह सेवानिवृत्त रनिंग कर्मचारियों के पेंशन की दरों का भी पुन: निर्धारण नए वेतमान के अनुसार अब तक नहीं हो सका है। इससे सभी रनिंग कर्मचारी आक्रोशित हैं। बुधवार को डीआरएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विरोध करने वालों में कोरबा ब्रांच के अध्यक्ष पी नागभूषण, सचिव यादवेश यादव, कोषाध्यक्ष डीपी राम, एसोसिएशन के सदस्य विकास कुमार, डीपी राम, विवेक कुमार, सी लकरा, राकेश कुमार, विजय राठौर, रजनीश कुमार, पीके मांझी, एसके नेताम, जीके लहरे, एफआर प्रधान, सरला राठौर, जीके स्वर्णकार, चंद्रबोस, मेनका देवी, परमानंद साहू, एमके तिवारी, निलेश कुमार, केपी सिंह, एसके गोंड़, एसके बंजारे, संजीत कुमार शामिल थे।

रेलखंड कोरबा के साथ पूरे जोन में रनिंग स्टाफ प्रदर्शन कर रहा।

खबरें और भी हैं...