पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंद्रपुर जा रहे युवकों की बाइक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 1 की मौत, दो छिटककर गिरे

चंद्रपुर जा रहे युवकों की बाइक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 1 की मौत, दो छिटककर गिरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाेघरीनाला पुल के पास हादसे का बने शिकार

भास्कर संवाददाता | डभरा

सीतामढ़ी कोरबा के युवक दर्शन करने के लिए बाइक में चंद्रपुर जा रहे थे। सामने से आ रही ट्रेलर के चालक ने बाइक को ठोकर मार दी।जिससे दो युवक को दूर छिटक गए जिससे दोनों बच गए।

वहीं एक युवक सड़क में ही गिर गया। ट्रेलर उसके ऊपर से निकल गई, युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डभरा के एएसआई मिश्रा के अनुसार सीतामढ़ी कोरबा से आठ युवक तीन अल अलग बाइक में सवार होकर चंद्रपुर दर्शन करने जाने के लिए निकले थे। इन युवकों में से किसी का मौसा गांव छपोरा है तो रास्ते में सभी युवक वहां चले गए। छपोरा से लौट कर वे लोग चंद्रपुर जा रहे थे। एक बाइक में युवक दिनेश दास महंत (26 वर्ष) पिता प्रेमदास महंत और उसके दो साथी सवार थे। ये युवक घोघरीनाला पुल के पास पहुंचे थे । बाइक चालक ने ट्रेलर क्रमांक पीबी 12 वाय 4297 को ओवरटेक करने की कोशिश की इस दौरान ट्रेलर चालक ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे पीछे बैठे युवक सड़क के दूसरी आेर छिटक गए वहीं युवक दिनेश सड़क पर ही गिर गया।

ट्रेलर उसके ऊपर से निकल गई इसलिए मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...