पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में अस्पताल से गर्भवती को लौटाया, पुलिस ने भर्ती कराया

रात में अस्पताल से गर्भवती को लौटाया, पुलिस ने भर्ती कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के रामपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानीरात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम कोसाबाड़ी मेन रोड पर घुम रही थी। इस दौरान ब्लू बर्ड स्कूल के पास एक गर्भवती महिला के साथ परिजन पैदल जाते हुए दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर देर रात पैदल जाने की वजह पूछी। परिजनों ने गर्भवती की पहचान कटघोरा के केराकछार निवासी निशा चौहान 22 पति शिवकुमार बताई। यह भी बताया कि कटघोरा से उन्हें प्रसव के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां रात में नर्सो ने यह कहकर लौटा दिया कि रात के समय आपरेशन करने डाॅक्टर नहीं है। पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मिले निर्देश पर गर्भवती को वापस जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। साथ ही उसे अस्पताल से बिना उपचार के लौटाने वाले स्टाफ को जमकर फटकार लगाते हुए प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। वहीं गर्भवती के परिजनों से 104 नंबर पर डॉयल करके इस संबंध में शिकायत भी कराई गई। तब जाकर गर्भवती को प्रसव के लिए दाखिल किया गया। जिला अस्पताल में रात के समय प्रसव के लिए पहुंचे महिलाओं से अक्सर अभ्रदता व वापस लौटाने की शिकायत आती है। पूर्व में मितानीनों ने ही इस संबंध में मोर्चा खोल दिया था। बावजूद इसके जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

खबरें और भी हैं...