स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल कर करें काम
कोरबा। श्रम व रोजगार मंत्रालय के निर्देश पर औद्योगिक संस्थानों में स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत डीएसपीएम व कोरबा पूर्व प्लांट मंे 15 मई तक कार्यक्रम हुआ। इसका समापन डीएसपीएम प्लांट के कार्यपालक निदेशक एमएस कंवर के मुख्य आतिथ्य व अतिरिक्त मुख्य अभियंता बीबीपी मोदी व आरके भागवत की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर कंवर ने कहा कि स्वच्छता हमारी दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। यह सतत चलने वाली अभियान व प्रक्रिया है। इसे समय सीमा में नही बांधा जा सकता है। स्वच्छता उत्तम स्वास्थ व अच्छे संस्कृति कइी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। शून्य दूर्घटना लक्ष्य प्राप्ति में सहायक है, इसे सदैव अमल करें। भागवत ने कहा कि स्वच्छता से उद्योग व देश की तरक्की संभव है, इसलिए इसे जरूर अपनाना चाहिए। बीबीपी मोदी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए। घर हो बाहर , उद्योग या अन्य कोई जगह प्रत्येक स्थान पर स्वच्छता को अपनाना चाहिए। स्वच्छता से तन-मन प्रफुल्लित रहता है व कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। अधीक्षण यंत्री एएन बहल, एसके नायर, कार्यपालन अभियंता सत्येंद्र सिंह, आरपी टंडन, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी एसपी बारले, ने भी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य रसायनज्ञ आरके राय, संचालन संरक्षा अधिकारी राकेश गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा पूर्व व डीएसपीएम प्लांट में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन
प्लांटों में सफाई के साथ स्पर्धा आयोजित
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पूरे दिन डीएसपीएम प्लांट, कोरबा पूर्व प्लांट के सीएचपी,रसायन विभाग, स्टोर जलशोधक प्लांट, आवासीय परिसर, प्रशासनिक भवन व विभिन्न विभागीय कार्यालयों के आस-पास की साफ-सफाई करने के बाद प्रशासनिक भवन लेखा कार्यालय के सभागार में पखवाडा के अंतिम दिवस स्च्छता संबंधी कविता व नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा में जागरूकता के लितए नारा व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विजेता बबुली चौधरी को पुरस्कृत किया।