पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार संचार क्रांति योजना के तहत 33963 हितग्राहियों को नि:शुल्क स्मार्ट फोन बांटेगी

सरकार संचार क्रांति योजना के तहत 33963 हितग्राहियों को नि:शुल्क स्मार्ट फोन बांटेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की योजना संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत नगर निगम क्षेत्र में 33963 हितग्राहियों को स्मार्ट मोबाइल फोन निःशुल्क दिया जाएगा। योजना के तहत चरणबद्ध रूप से की जाने वाली कार्रवाई के तहत निगम के जोन कार्यालयों में हितग्राहियों के पंजीयन व चिन्हांकन का कार्य किया जाएगा। 18 मई को हितग्राहियों की ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की जाएगी। आयुक्त रणबीर शर्मा ने योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधीक्षण अभियंता भागीरथ वर्मा को योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त कर योजना के त्रुटिरहित क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2007 की बीपीएल सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाने की योजना है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग संचार क्रांति के युग में मोबाइल फोन जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ ले सकें। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों, काॅलेजों व नगरीय निकाय क्षेत्रों के लिए अलग-अलग लागू की गई है। निगम क्षेत्र में 33963 हितग्राहियों को मोबाइल फोन दिए जाएंगे।

ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन कल

योजना के तहत 18 मई को हितग्राहियों की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन जोन कार्यालयों में किया जाएगा। जोन कार्यालयों में ही शिविर लगाकर 18 मई से 25 मई तक ड्राफ्ट सूची के हितग्राहियों के आवेदन-पत्र भरवाए जाएंगे। 19 से 28 मई तक भरे हुए आवेदन पत्र को स्काई पोर्टल में प्रविष्टि कराई जाएगी। 18 से 20 मई तक हितग्राहियों की ड्राफ्ट सूची पर दावा आपत्ति आमंत्रित की जाएगी तथा 21 से 23 मई के बीच नए हितग्राहियों के नाम का संबंधित विभाग से अनुमोदन किया जाएगा।

याेजना में त्रुटिरहित कार्रवाई करने आयुक्त ने दिए निर्देश

आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को कहा है कि संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत हितग्राहियों के पंजीयन व चिन्हांकन के संबंध में शासन से निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप त्रुटिरहित कार्रवाई करें। इसके लिए जोन कार्यालयों में शिविर लगाएं। उन्होंने जोन कार्यालयों में लगाए जाने वाले शिविरों के सफल संचालन व त्रुटिरहित कार्रवाई के लिए अन्य सहायक अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है।

खबरें और भी हैं...