जांच की मांग को लेकर महिला उप सरपंच का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी
कोरबा | ग्राम पंचायत रजगामार में हुए भ्रष्टाचार पर जांच की मांग करते हुए उप सरपंच पूनम चौरसिया अपने समर्थकों के साथ मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठी हुई है। आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। ग्राम पंचायत रजगामार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरपंच, सचिव पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन किया जा रहा है।