पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री की विकास यात्रा अब 18 व 20 को, सचिवालय से कार्यक्रम जारी

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा अब 18 व 20 को, सचिवालय से कार्यक्रम जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में चल रही प्रदेश व्यापी विकास यात्रा अब 18 व 20 मई को जिले में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री सचिवालय से विकास यात्रा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सीएम डॉ. सिंह 18 मई को जिले के करतला ब्लाॅक में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 20 मई को पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक के गुरसियां से यात्रा की शुरूआत होगी। विकास रथ दोपहर 3 बजे गुरसियां पहुंचेगा। 3.50 बजे कटघोरा आमसभा स्थल पर पहुंचेंगे। जैलगांव चौक जमनीपाली व दर्री में स्वागत होगा। इसके बाद शहर में सीएम रोड-शो करेंगे। शाम 7.30 बजे कोरबा के घंटाघर मैदान पर आम सभा होगी। विकास यात्रा के दौरान जिले में 548 करोड़ 37 लाख रुपए लागत के 231 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। करतला ब्लाॅक में 16 करोड़ 76 लाख के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण व 162 करोड़ 24 लाख के 75 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। ग्राम देवरमाल, सेमीपाली, कुकरीचोली, मसान, ढोगदरहा, भैसमा में 2 करोड़ 35 लाख 20 हजार की से 24 सोलर ड्यूल पंप पंपिंग मिनी जल प्रदाय योजना 900 वाट, व देवलापाठ, कुदुरमाल, कुकरीचोली, उरगा, पताढ़ी, पहन्दा, बरीडीह, ढनढनी, बरपाली, पुरैना, जुनवानी, बगबुड़ा मंे एक करोड़ 86 लाख से 38 नग सोलर ड्यूल पंप पंपिंग मिनी जल प्रदाय योजना 600 वाट, लोक निर्माण विभाग के तहत 3 करोड़ 6 लाख की लागत से तिलकेजा से पहंदा मार्ग, 2 करोड़ 87 लाख 81 हजार लागत से निर्मित रींवाखार-खरवानी-सोहागपुर मार्ग पुल, एक करोड़ 91 लाख की लागत से निर्मित बालपुर-रींवापार-सराईपाली खरवानी मार्ग पर पुल, 1 करोड़ 61 लाख की लागत से अमलडीहा से धोराबाड़ी तक सड़क का लोकार्पण भी शामिल है। 20 मई को पोड़ीउपरोड़ा ब्लाक के ग्राम गुरसियां से रवाना होकर दोपहर 3.50 बजे कटघोरा आमसभा स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान 26 करोड़ 5 लाख की लागत के 36 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, 106 करोड़ 34 लाख लागत के 77 कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

खबरें और भी हैं...