बिजली कंपनी की काॅलोनी में सड़कें खराब, हादसे का डर
राज्य पावर जनरेशन कंपनी के काॅलोनियों में मेन रूट की सड़क तो ठीक है। लेकिन काॅलोनी में आंतरिक सड़कों की हालत काफी खराब है। जिसके चलते काॅलोनी की सड़कों पर हादसे की आंशका रहती है। कई बार दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं। सड़कों की हालत में सुधार नहीं होने से परेशानी बढ़ती ही जा रही है। काॅलोनी में सड़क की समस्या को लेकर परेशानी बनी हुई है।
िजले में राज्य पावर जनरेशन कंपनी के तीन बिजली प्लांट हैं। लेकिन यहां के काॅलोनी की सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। जो लोगोंे के लिए बड़ी मुसीबत है। सड़क पर अक्सर छोटे-बडे़ हादसे होते रहते हैं। लंबे समय से इसको सुधारने की मांग हो रही है। काफी प्रयास के बाद प्रबंधन ने कोरबा पूर्व व एचटीपीपी में काॅलोनी की मेन रूट वाली सड़कों का रखरखाव करवाया था। लेकिन इसके कई साल बाद भी काॅलोनी में आंतरिक सड़कों को नहीं बनाया गया है। ऐसे में काॅलोनी वासियों को परेशानी बनी हुई है। िजन सड़कों की हालत सुधरवाई गई थी काॅलोनी में कई जगहों पर वह भी खराब हो चुकी है। जिसे अब सुधरवाने प्रबंधन का ध्यान नहीं है। ऐसे में काॅलोनीवासियों में प्रबंधन के प्रति नाराजगी बनी हुई है। काॅलोनी में खराब सड़कों को सुधरवाने की मांग की जा रही है।
पूर्व की तरह एचटीपीपी काॅलोनी में भी स्थिति
पावर कंपनी के कोरबा पूर्व काॅलोनी की तरह एचटीपीपी में भी कई जगहों पर सड़क की हालत खराब है। हालत में सुधार नही हो सका है। कोरबा पूर्व काॅलोनी में भी मेन सड़क की सड़क की िस्थति सुध्ारी जा सकी है। पहले प्रबंधन ने कहा था कि फंड की कमी के कारण आंतरिक सड़कों का सुधार नही हुआ है। सड़क को सुधारने के लिए प्रबंधन प्रयास कर रहा है।
सभी आवासीय क्षेत्र में है समस्या
जनरेशन कंपनी के एसएफ, एसई टाइप क्वार्टर के अलावा दूसरे आवासीय काॅलोनी में भी समस्या है। अफसरों के बी-टाइप आवासीय काॅलोनी में भी सड़क कई जगह से खराब है। पथर्रीपारा आवासीय काॅलोनी में भी सड़क बहुत खराब है। काॅलोनी के लोगों का कहना है कि करीब 15 वर्ष पहले प्रबंधन ने सड़क बनाया था। लेकिन उसके बाद फिर इस ओर ध्यान दिया है। जिससे समस्या बनी हुई है।