- Hindi News
- National
- कॉलेज के 13504 नियमित विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन, पंजीयन कराना अनिवार्य
कॉलेज के 13504 नियमित विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन, पंजीयन कराना अनिवार्य
छत्तीसगढ़ सरकार ने सूचना क्रांति योजना के तहत प्रदेश भर के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी निजी व शासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र ही पात्र होंगे। योजना का लाभ जिले की बनाई गई सूची के अनुसार 13 हजार 504 छात्रों को मिलेगा। इसके पहले छात्रों को आवेदन करना होगा। आवेदन करने से कोई छात्र चूक जाता है तो उसे योजना के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। सभी को 18 से 25 मई तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
जिले का लीड कॉलेज शासकीय पीजी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज, शासकीय पंडित मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा व शासकीय ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार मेें छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। इसलिए यहां के छात्रों को स्मार्ट फोन के लिए आवेदन फार्म भरवाने व्यवस्था कर ली गई है। कहीं क्लासरूम में तो कहीं 2 से अधिक काउंटर खुलेंगे। छात्र-छात्राओं को असुविधा से बचने के लिए दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। जिले में चिप्स (स्टेट डाटा सेंटर भवन, रायपुर) के सीईओ की ओर से कलेक्टर मो.अब्दुल कैसर हक को योजना से जिले के छात्रों को लाभान्वित करने कार्ययोजना बनाकर भेजा गया है। जिसके अनुसार 18 को पात्र छात्रों का ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन, 18 से 25 तक छात्रों से आवेदन फार्म भरवाना, 19 से 28 तक भरे हुए आवेदन फार्म की स्काई पोर्टल में प्रविष्टि, 18 से 20 तक छात्रों की ड्राफ्ट सूची पर दावा आपत्ति आमंत्रित करना, 21 से 23 तक नए पात्र छात्रों के नाम का अनुमोदन, नए छात्रों का आवेदन पत्र 24 से 26 तक भरवाना, उनके आवेदन पत्र स्काई पोर्टल में प्रविष्टि के लिए 29 मई से 3 जून, अस्वीकृत छात्रों के नाम व कारणों की स्काई पोर्टल में प्रविष्टि 31 मई से 2 जून व पात्र छात्रों की अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 3 जून को किया जाएगा।
पड़ोसी जिले में प्रक्रिया पहले ही हो गई थी शुरू, यहां नहीं पहुंचा था आदेश
शासकीय पीजी कॉलेज।
20 तक दावा आपत्ति भी कर सकेंगे छात्र
कॉलेजों में पात्र छात्र-छात्राओं की सूची का प्रकाशन 18 को किया जाएगा। सूची में किसी भी छात्र-छात्रा का नाम शामिल नहीं होने पर वे 20 मई तक दावा आपत्ति कर सकेंगे। वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर नाम सूची में शामिल किया जा सकेगा।
भास्कर संवाददाता| कोरबा
छत्तीसगढ़ सरकार ने सूचना क्रांति योजना के तहत प्रदेश भर के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी निजी व शासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र ही पात्र होंगे। योजना का लाभ जिले की बनाई गई सूची के अनुसार 13 हजार 504 छात्रों को मिलेगा। इसके पहले छात्रों को आवेदन करना होगा। आवेदन करने से कोई छात्र चूक जाता है तो उसे योजना के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। सभी को 18 से 25 मई तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
जिले का लीड कॉलेज शासकीय पीजी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज, शासकीय पंडित मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा व शासकीय ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार मेें छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। इसलिए यहां के छात्रों को स्मार्ट फोन के लिए आवेदन फार्म भरवाने व्यवस्था कर ली गई है। कहीं क्लासरूम में तो कहीं 2 से अधिक काउंटर खुलेंगे। छात्र-छात्राओं को असुविधा से बचने के लिए दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। जिले में चिप्स (स्टेट डाटा सेंटर भवन, रायपुर) के सीईओ की ओर से कलेक्टर मो.अब्दुल कैसर हक को योजना से जिले के छात्रों को लाभान्वित करने कार्ययोजना बनाकर भेजा गया है। जिसके अनुसार 18 को पात्र छात्रों का ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन, 18 से 25 तक छात्रों से आवेदन फार्म भरवाना, 19 से 28 तक भरे हुए आवेदन फार्म की स्काई पोर्टल में प्रविष्टि, 18 से 20 तक छात्रों की ड्राफ्ट सूची पर दावा आपत्ति आमंत्रित करना, 21 से 23 तक नए पात्र छात्रों के नाम का अनुमोदन, नए छात्रों का आवेदन पत्र 24 से 26 तक भरवाना, उनके आवेदन पत्र स्काई पोर्टल में प्रविष्टि के लिए 29 मई से 3 जून, अस्वीकृत छात्रों के नाम व कारणों की स्काई पोर्टल में प्रविष्टि 31 मई से 2 जून व पात्र छात्रों की अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 3 जून को किया जाएगा।
कंपनी के अधिकृत लोग ही करेंगे वितरण
संचार क्रांति योजना में छात्रों को संबंधित कॉलेजों में स्मार्ट फोन के लिए अधिकृत कंपनी के कर्मचारी बांटेंगे। स्मार्टफोन के साथ सिम भी कंपनी उपलब्ध कराएगी। मौके पर ही केवायसी लेकर स्मार्टफोन को चालू कर दिया जाएगा।
शासन को भेजी गई सूची 18 को होगा प्रकाशन
संचार क्रांति योजना का लाभ दिलाने जिले के सभी शासकीय व निजी कॉलेजों के स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित छात्र के रूप में अध्ययन करने वालों की सूची लीड कॉलेज ने राज्य शासन को भेज दी है। जिसका प्रकाशन 18 मई को सभी कॉलेजों में कर दिया जाएगा। यहां से कुल 13504 छात्रों का नाम भेजा गया है।
फार्म भराने तैयारियां पूरी: प्राचार्य
शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि स्मार्टफोन को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। आवेदन फार्म भरने पहले ही दिन से छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए फार्म भराने व्यवस्था कर ली गई है।
छात्रों को सबमिट करने होंगे यह दस्तावेज
आवेदन फार्म ऑफलाइन भरे जाएंगे। इसके लिए सभी को दस्तावेजों का छायाप्रति जमा करना होगा। जिसमें आधार कार्ड, बैंक का पासबुक, कॉलेज की आईडी या कोई ऐसा प्रमाण-पत्र जो प्रमाणित करे कि वे कॉलेज के रेगुलर स्टूडेंट हैं की फोटोकापी आवेदन फार्म के साथ सबमिट करना होगा।
क्लासरूम में भराए जाएंगे फार्म, शिक्षकों की ड्यूटी
18 से 25 मई तक स्मार्ट फोन के लिए छात्रों से आवेदन फार्म भरवाए जाएंगे। शासकीय पीजी कॉलेज जहां सर्वाधिक 2601 नियमित छात्र-छात्राएं हैं। यहां संकायवार सभी छात्र-छात्राओं को उनके क्लासरूम में बिठाकर 2-2 प्राध्यापकों को फार्म भरवाने ड्यूटी लगाई गई है। काउंटर के बजाय इस सुविधा से छात्रों किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।