आग से झुलसी मितानीन की सिम्स में इलाज के दौरान मौत
कोरबा| सिटी काेतवाली अंतर्गत सीतामणी में हटरी के पास निवासरत मितानीन रानू रजक (32) पति केशव रजक ने एक पखवाड़े पूर्व घर पर मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने पर उसे सिम्स रैफर कर दिया गया था। जहां महिला की मौत हो गई। रानू रजक महिला समिति से जुड़ी थी। वह कर्ज से परेशान थी। इस कारण उसने आत्महत्या के इरादे से आग लगाई थी।