पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनटीपीसी के 10 वीं में हर्ष कुमार और 12 वीं में अभय सिंह रहे प्रथम

एनटीपीसी के 10 वीं में हर्ष कुमार और 12 वीं में अभय सिंह रहे प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के घोषित 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल प्रगतिनगर एनटीपीसी का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10 वीं का रिजल्ट 87.5 प्रतिशत रहा। 10 वीं में हर्ष कुमार शुक्ल प्रथम, सचिन कुमार सोनी व चेतना साहू द्वितीय व दीपांजली जांगड़े तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 12वीं का रिजल्ट 88 प्रतिशत रहा। छात्र अभय सिंह प्रथम, विकास कुमार पटेल द्वितीय व सोनल वर्मा तीसरे स्थान पर रही। अध्यक्ष बुधवार साय यादव, व्यवस्थापक, प्राचार्य धर्मलाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया है।

खबरें और भी हैं...