बाजार गई महिला, पड़ोसी युवक ने एतराज जताते हुए किया मारपीट
कोरबा| पसान थाना के कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम बोदराडांड निवासी सुखनाथ रजक एक सप्ताह पहले किसी काम से बाहर गया था। उस दिन उसकी प|ी ललीता सब्जी व अन्य सामान लेने कोरबी बाजार गई थी। शाम को वह वापस घर लौटी, घर में खाना बनाने के बाद बच्चों के साथ खाकर सो गई। रात करीब 12 बजे पड़ोसी युवक मिथलेश गाेड़ उसके घर में घुस गया। उसने बिना पूछे बाजार जाने पर एतराज जाहिर करते हुए धमकी देकर मारपीट की। मारपीट में महिला घायल हो गई। पति के वापस आने पर उसने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दंपती ने कोरबी चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।