कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने चर्चा
कोरबा| ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक ग्राम डुमरडीह में हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं जिम्मेदारी दी गई। संगठन व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने देश में फैलती अराजकता के प्रति रोष व्यक्त किया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजीत दास महंत, प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि मो. आवेश कुरैशी, कोषाध्यक्ष मो.उस्मान कुरैशी, प्रवक्ता प्रशांत महन्त, युकां उपाध्यक्ष आशीष महन्त, सुनील गुप्ता, ह्रदय शंकर यादव, पंच हरिप्रसाद, अरुण केशरवानी, सलमान कुरैशी, सचिव सुखसागर दास, अजीज खान, रामू दास, रामकुमार लहरे, श्यामलाल, दिलकुवंर राठिया, दीपक किस्पोट्टा, शैलेष लकड़ा, तिलन दास, महिला अध्यक्ष जया लहरे, सरोज सागर, नीरा खांडे उपस्थित थे।