- Hindi News
- National
- विभागीय क्लर्क ग्रेड 3 के लिए कंप्यूटर प्रोफिशिएंशी टेस्ट के परिणाम घोषित
विभागीय क्लर्क ग्रेड-3 के लिए कंप्यूटर प्रोफिशिएंशी टेस्ट के परिणाम घोषित
कोरबा| एसईसीएल में सहायक ग्रेड-तीन (लिपिक) बनने के लिए विभागीय कर्मियों को कम्प्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट रविवार को गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैम्पस बिलासपुर कोनी में हुई। परीक्षा में 735 अभ्यर्थियों को शामिल होने पात्र बताया गया था। जिले से इस परीक्षा में करीब 300 कोयला कर्मचारी शामिल हुए। दक्षता परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी आगे न हो इसके लिए प्रबंधन ने परीक्षा होने के बाद जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया। एसईसीएल ने जुलाई 2016 में विभागीय कर्मियों को लिपिक ग्रेड-तीन पद के लिए चयन करने का सर्कुलर जारी किया था।