- Hindi News
- National
- एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में एमटीके में चस्पा पत्र से दुविधा में कर्मचारी
एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में एमटीके में चस्पा पत्र से दुविधा में कर्मचारी
कोरबा| एसईसीएल कुसमुुंडा परियोजना में एमटीके में चस्पा किए गए एक सूचना पत्र को लेकर दुविधा की स्थिति रही। यह सूचना पत्र सोशल मीडिया में भी वायरल की गई थी। जिसमें खान परियोजना की ओर से कर्मचारियों से अपील की गई है कि रात्रि पाली में डंपर आपरेटरों की उपस्थिति में असामान्य गिरावट देखी गई है। सभी आपरेटर रात की पाली में भी अन्य पाली की तरह उपस्थित हो। उत्पादन के स्तर को बनाए रखने के लिए ओटी इच्छुक डंपर आपरेटरों को निमंत्रण है। सभी शिफ्ट में 60 से 70 डंपर आपरेटरों की आवश्यकता है। हालांकि इस में न तो न तो डिस्पैच नंबर है,न तारीख है और न ही खान प्रबंधक के हस्ताक्षर हैं। इसे लेकर कर्मियों में दुविधा की स्थिति है।