लेनदेन के चलते युवक पर जानलेवा हमला, घायल का इलाज जारी, केस दर्ज
कोरबा| रजगामार चौकी अंतर्गत कोरकोमा के शिवनगर मोहल्ला निवासी चंद्रिका प्रसाद विश्वकर्मा (23) से ओमपुर निवासी सूरज चौहान ने रुपए उधार लिया था। लेकिन लंबे समय बाद भी उधार के रकम को वापस नहीं किया। दूसरी ओर चंद्रिका आए दिन उसे उधार की रकम चुकाने के लिए कह रहा था। रविवार की रात छुईढोड़ा गांव मेें एक वैवाहिक कार्यक्रम चंद्रिका व सूरज मिल गए। जहां उधार की बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। सूरज ने अपने पास रखे हथियार से चंद्रिका पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे चंद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।