विवाहिता-किशोरी लापता, परिजनों ने बताए भगाने वालों के नाम
कोरबा| बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत मोंगरा बस्ती निासी एक महिला दो बच्चों को छोड़कर घर से भाग गई। पति ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। हालांकि महिला का सूरज नामक युवक के साथ भागने की जानकारी उसके पति को मिली। जिसके बाद बांकीमोंगरा थाना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले में पतासाजी कर रही है। इसी तरह बांकी निवासी एक किशोरी 3 दिन पहले घर से पड़ोसी के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। क्षेत्र का एक युवक भी उसी समय से लापता है। पुलिस को उसपर ही किशोरी को भगाकर ले जाने का संदेह है।