पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब जूनियर में आशालता, अभिषेक तो जूनियर वर्ग में तरन्नुम नाज और हनुमान सिंह रहे प्रथम

सब जूनियर में आशालता, अभिषेक तो जूनियर वर्ग में तरन्नुम नाज और हनुमान सिंह रहे प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला शतरंग संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय ओपन बालक, बालिका अंडर-15 व अंडर 19 की प्रतियोगिता में सब जूनियर में डीपीएस एनटीपीसी की आशालता राज, डीएवी कुसमुंडा के अभिषेक सिंह प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में तरन्नुम नाज व हनुमान सिंह ठाकुर चंैपियन बने। इनके साथ दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

स्पर्धा का समापन रविवार की देर शाम डीडीएम स्कूल परिसर में हुआ। समापन समारोह में केएन सिंह, चेंबर ऑफ कामर्स के जिलाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आरएल विश्वकर्मा, हनीफ उपस्थित थे। संघ के सचिव प्रभाकर सिंह ने बताया अंडर-19 सब जूनियर वर्ग बालिका में आशा लता प्रथम, कार्तिका तिवारी द्वितीय, माहीन नसरीन त-तीय व भावना चौथे स्थान पर रही। बालक वर्ग से अभिषेक सिंह प्रथम, आर्यन दुबे द्वितीय, उत्कर्ष उपाध्याय तृतीय व अंगद कुमार यादव चतुर्थ स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग अंडर-15 में बालिका वर्ग से तरन्नुम नाज प्रथम कार्तिकी तिवारी द्वितीय, प्रान्सी दुबे तृतीय, आशालता चतुर्थ स्थान प्राप्त की जबकि बालक वर्ग से हनुमान सिंह ठाकुर प्रथम, योगेश्वर सिंह द्वितीय, फरहान खान व अमित कुमार शर्मा, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कर्ष व अंगद ले भाग

जिला शतरंज संघ के सहसचिव देवेन्द्र राठौर ने बताया कि राज्य स्तरीय अंडर-15 की प्रतियोगिता 27 अप्रैल से रशियन हास्टल, कोरबा में होनी है। जिसमें जिले का प्रतिनिधित्व उत्कर्ष उपाध्याय, अंगद कुमार यादव, ऋषभ कुर्रे, राजबीर सिंह करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...