100 वाहनों के काफिले के साथ कल कोटमी पहंुचेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 मई को पेन्ड्रा के कोटमी में सभा लंेगे। विधायक जयसिंह अग्रवाल ने भी कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कोटमी पहुंचने कहा है। कोटमी में राहुल गांधी के सभा की तैयारियों का जायजा लेने विधायक जयसिंह अग्रवाल कोटमी रवाना हो गए हैं। वहीं टीपी नगर कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद व महामंत्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कोरबा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कोटमी जाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं बताया कि 17 मई की सुबह 8 बजे कोटमी के लिए लगभग 100 चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ रवाना होंगे। सुबह 10 बजे कसनिया मोड़ पर एकत्रित होने के बाद एक साथ कोटमी के प्रस्थान करंेगे। वहीं 18 को बिलासपुर में संकल्प प्रशिक्षण शिविर में 29 विधानसभा के बूथ जोन व सेक्टर प्रभारियों एवं जिला पदाधिकारियों से राहुल गांधी रूबरू होंगे। पाली के शिव मंदिर में सुबह 8.30 बजे एकत्रित होकर एक साथ बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। राजकिशोर ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर में दिए गए परिचय-पत्र को आवश्यक रूप से साथ में रखना होगा। बैठक में कुसुम द्विवेदी, सपना चौहान, संगीता सक्सेना, संतोष राठौर, संतोष लांझेकर, बृजभूषण प्रसाद, मुकेश राठौर, राहुल यादव, गीता महंत, प्रदीप जायसवाल, रमेश नवरंग, देवीदयाल तिवारी, लक्ष्मी भट्ट, अमन पटेल, मदन कवंर , दिनेश सोनी, अविनाश बंजारे, एस. मुर्ति, चौहान, एफडी मानिकपुरी उपस्थित थे।