पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम कल 162 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम कल 162 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान 548 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत के 231 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 17 को सुबह 11.30 बजे करतला में आम सभा को संबोधित करेंगे व 19 को विकास यात्रा रैली निकाली जाएगी। यह रैली गुरसियां से शुरू होकर कोरबा में पूर्ण होगी। कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने बताया कि सीएम डॉ. रमन सिंह 17 मई को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 162 करोड़ 24 लाख की लागत के 75 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 8 गांव में दो करोड़ 35 लाख 20 हजार की लागत से 24 सोलर ड्यूल पंप का लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत तीन करोड़ छह लाख की लागत से तिलकेजा से पहंदा मार्ग, दो करोड़ 87 लाख 81 हजार से निर्मित रींवाखार-खरवानी-सोहागपुर मार्ग पुल, एक करोड़ 91 लाख से निर्मित बालपुर-रींवापार-सराईपाली खरवानी मार्ग पर पुल, एक करोड़ 61 लाख से अमलडीहा से धोराबाड़ी तक निर्मित सड़क का लोकार्पण भी शामिल है। डॉ. सिंह 19 मई को पोड़ी-उपरोड़ा गुरसियां से दोपहर साढ़े तीन बजे कटघोरा आम सभा स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान वह करोड़ों की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

सीतामढ़ी से होगी सीएम के रोड शो की शुरुआत

विकास यात्रा गुरूसियां से शुरू होकर विभिन्न उपनगरीय क्षेत्रों से होते हुए कोरबा पहुंचेगा। शाम सात बजे सीमामढ़ी से रोड शो आयोजित की जाएगी। कलेक्टर मो. हक ने बताया कि रोड शो सीतामढ़ी से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, सुनालिया, टीपी नगर, सीएसईबी चौक, बुधवारी होते हुए घंटाघर पहुंचेगी। ओपन थिएटर में मुख्यमंत्री रात आठ बजे आम सभा को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होंगे:एसपी मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जिले में विकास यात्रा के दौरान 17 मई को करतला आम सभा तथा 19 मई को गुरसियां पोड़ी-उपरोड़ा से प्रारंभ होकर कटघोरा होते छुरीकला, जैलगांव, दर्री स्वागत सभा तथा कटघोरा एवं कोरबा आमसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात पुलिस आवागमन के सुचारू संचालन के लिए रूट तय कर रही है।

खबरें और भी हैं...