ग्रीष्मकालीन फुटबाॅल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 को
कोरबा | जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन फुटबाॅल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न खेल मैदानों में किया जा रहा है। शिविर में जिला फुटबाॅल संघ की ओर से फुटबाॅल खेल का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से खिलाड़ियों को दिया जा रहा है। शिविर का समापन 21 मई को किया जाएगा। गेवरा क्षेत्र में जीत सिंह एवं सोनाराम बालको के अंबेडकर स्टेडियम में जोहेब अख्तर खान एवं मिलेश्वर पेगू खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं जिला फुटबाॅल संघ के सचिव नसीम अख्तर खान ने बताया कि जिला खिलाड़ियों को खेल के नियमों तथा उनके शारीरिक गतिविधियों से अवगत कराया जा रहा है, जिससे फुटबाॅल खेल में सुधार आ सके।