पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अप्रैल में सूख जाती थी सोन नदी, बायीं तट नहर में पानी छोड़ने से लबालब

अप्रैल में सूख जाती थी सोन नदी, बायीं तट नहर में पानी छोड़ने से लबालब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। करतला ब्लाक के फतेगंज की पहाड़ी से निकली सोन नदी सोहागपुर, उमरेली होते हुए जांजगीर-चांपा जिले में महानदी में जाकर मिलती है। गर्मी के समय अप्रैल से ही सूख जाती है। पचपेड़ी व मुकुंदपुर में ही एनीकट बनने के बाद पानी का भराव रहता था। लेकिन निस्तारी के लिए बायीं तट नहर में पानी छोड़ने के कारण नदी में पानी लबालब है। निस्तारी के लिए लोगों को भारी सुविधा मिल रही है।

दो दिन और छोड़ा जाएगा नहरों में पानी: बायीं तट नहर में 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दायीं तट नहर में 650 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। बायीं तट नहर खरसिया गई है जिसकी लंबाई 47 किलोमीटर है। इसी का पानी नदी में जा रहा है। दर्री बरॉज उप संभाग के एसडीओ एसएन साय ने बताया कि निस्तारी के लिए दो दिन और पानी छोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...