1 करोड़ 24 लाख से 3 पंचायतों में बनेगा स्कूल, आंगनबाड़ी भवन व पुल-पुलिया
संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद से कोरबी-धतूरा ग्राम भलपहरी धनवारपारा व ग्राम ढोलपुर में 1 करोड़ 24 लाख 20 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इसमें ग्राम पंचायत कोरबी के ग्राम धौराभाठा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, छूहियापारा में प्रायमरी स्कूल भवन, पटेल पारा में आंगनबाड़ी भवन, ठाकुर पारा में आंगनबाड़ी भवन, प्रायमरी स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मिडिल स्कूल भवन निर्माण, गोड़पारा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम भलपहरी में दो नाला में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत ढोलपुर में 16 लाख की लागत से ग्राम पंचायत भवन, पथरी में 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, ढोलपुर में ही 10.85 की लागत से नया प्रायमरी स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। संसदीय सचिव देवांगन ने कहा कि जो भी विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया है वह यहां की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं। पहले कटघोरा विधानसभा की गिनती पिछड़ी हुई विधानसभा में गिनती होती थी। आज विकास कार्यों से विकास की ओर अग्रसर होकर पूरे 90 विधानसभा में चौथे स्थान पर पहुंची है। इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा, प्रेम चंद पटेल, दीपक जायसवाल, सुनील शर्मा, छोटेलाल पटेल, दुर्गेश कश्यप, सरजू निषाद, परसराम राठौर, बुधराज कुमारी, सिया राम कंेवट, श्यामलाल कंवर, संतोष कुमार, कांति बाई उपस्थित थे।