बाल कवि बैरागी के निधन पर महंत ने जताया शोक
कोरबा| राष्ट्रीय कवि साहित्यकार पूर्व सांसद बालकवि बैरागी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कवि बैरागी का निधन उनके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी और चिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। बैरागी ने सदैव सच्चे मूल्यों की राजनीति की है व अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है।