बाइक की ठोकर से युवक घायल
कोरबा | दर्री रोड पर बाइक की ठोकर से एक युवक घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। ग्राम झुनझुन निवासी आशीष कुमार (20) किसी काम से दर्री रोड गया था। इस दौरान एक बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक बाइक सहित फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।