उच्च स्तरीय संस्था करे विद्युतगृह स्कूल का संचालन
राज्य पावर जनरेशन कंपनी के एमडी बनने के बाद पहली बार िजले के प्रवास पर पहुंचे केआरसी मूर्ति से श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियोंे ने कर्मचारी हितों को लेकर चर्चा की। इस दौरान स्कूल अभिभावक संघ सीएसईबी कोरबा ईस्ट व पत्रोपाधि संघ ने कोरबा पूर्व व एचटीपीपी कॉलोनी स्थित विद्युत गृह स्कूल का उन्नयन कर किसी उच्च स्तरीय संस्था को सौंपकर इसका संचालन की मांग रखी है। ज्ञापन में कहा है कि करोड़ों खर्च के बाद स्कूल में शिक्षा ठीक नहीं है। वर्तमान में कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी अपने बच्चों को यहां नहीं पढ़ाते हैं। जनता यूनियन के पदाधिकारियों ने भी इसकी मांग रखी और ज्ञापन सौंपा। बीएमएस ने भी ज्ञापन सौंपकर यह मांग रखी है। एमडी ने इस पर विचार का आश्वासन दिया है।
बीएमएस के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम जायसवाल सहित संगठन के सदस्य, अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश पांडे ने पदाधिकारियों के एमडी का स्वागत किया और प्लांट के संचालन व अधिकारियों की समस्या पर चर्चा किया है। एमडी मूर्ति ने संबंधित विषयों पर जल्द ही कारगर कदम उठाने का भरोसा दिया है। इसके अलावा बिजली कर्मचारी संघ से शमीम खान, सुरेश चौबे, जन्मेजय क्षत्री, देशमुख, विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 56 से रामइकबाल, केजी गोस्वामी, टीपी राठौर, मनहरण लाल राठौर, फेबियन गेलियर, जनता यूनियन से एसके झा, पालेश्वर सिंह के साथ सुरेश क्रिस्टोफर, सरोज राठौर, पत्रोपाधि अभियंता संघ के आलोक शर्मा, शशिभूषण साहू, कविता ठक्कर, योगेश राठौर, परमानंद जांगड़े, खोम सिंह देवांगन व अन्य ने अपनी बात रखी।
कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर एमडी से की चर्चा, शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत
एमडी से चर्चा करते श्रमिक संगठन के पदाधिकारी।
अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर जल्द हो कार्रवाई: एचटीपीपी के वीआईपी गेस्ट हाउस में बीएमएस के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम जायसवाल व संगठन के अन्य सदस्यों ने एमडी से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने जनरेशन कंपनी में वर्ष 2015 से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण, कर्मचारियों के प्रमोशन, कर्मचारियों के बच्चों के लिए बेहतर व सुविधायुक्त स्कूल के संचालन, कालोनी के सड़कों की हालत सुधारने, कर्मचारियों को मोबाईल सुविधा व भत्ता की मांग, सभी कर्मियों के लिए उच्चतर वेतनमान की मांग सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग रखी।
श्रमिक हित में हर कदम
एमडी मूर्ति ने श्रमिकों की समस्याएं सुनी और श्रमिक हित के लिए हरसंभव प्रयास करने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा प्लांटों में मानव शक्ति की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। सुरक्षा नियमों के पालन व सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व ठेका श्रमिकों को प्रावधानों के अनुसार लाभ दिए जाने पर उन्होंने जोर दिया।