पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचटीपीएस और काॅलोनी में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

एचटीपीएस और काॅलोनी में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लांट परिसर में झाडू लगाते अधिकारी।

कोरबा| हसदेव ताप विद्युत गृह परिसर व आवासीय कालोनी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई की गई। स्वच्छता पखवाड़ा मंगलवार तक मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता का संदेश देने के लिए प्लांट के विभिन्न हिस्सों में सफाई की गई। प्लांट के मुख्य अभियंता राजेश वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसपी चेलकर, पीके जैन व एके सत्संगी ने अफसर व कर्मियों के साथ प्लांट परिसर में केमिकल बिल्डिंग परिसर, सेंट्रल गार्डन व आवासीय परिसर में सिविल आॅफिस के पास झाडू लगाकर सफाई की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता (मानव संसाधन विकास) ओपी शुक्ला, मुख्य रसायनज्ञ सुनील नायक, वरिष्ठ रसायनज्ञ एलपी मिश्रा, अधीक्षण अभियंता (सिविल) राजू लहरी व कार्यपालन अभियंता संजय तिवारी, एके टिकरिहा, घनश्याम शर्मा समेत प्लांट के अफसर उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...