12 शराबी चालकों से वसूले 48 हजार जुर्माना, नियम तोड़ने वालों से 7600
कोरबा | यातायात नियमों का उल्लघंन कर शराब के नशे में वाहन का परिचालन करने वाले शराबी चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शराबी वाहन चालकों का प्रकरण कोर्ट में भी पेश किया जा रहा है। पुलिस ने 13 शराबी चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनसे 48600 रुपए जुर्माना वसूला है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 चालकों से 7600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। ब्लैक फिल्म लगी वाहनों पर भी कार्रवाई जारी है। 5 माह में 61 वाहनों से काली फिल्म उतरवाकर उनसे 1 लाख 22 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।