धरमजयगढ़ से 15 हाथियों के आने की संभावना, विभाग ने किया अलर्ट
कोरबा| वन परिक्षेत्र कुदमुरा में धरमजयगढ़ की ओर से 15 हाथियों का झुंड वापस आने की संभावना को देखते हुए बरपाली व आसपास गांवों में अलर्ट किया है। अभी वनमंडल में 3 झुंड घूम रहे है। बालको परिक्षेत्र के रूमगरा, चुईया, अजगरबहार में 12 हाथी एक हफ्ते से डेरा जमाए है। कुदमुरा परिक्षेत्र में 20 व 15 की झुंड में हाथी उत्पात मचा रहे है। ग्राम एलांग, गितकुवारी, कटकोना, लबेद, चचिया में हाथी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। केंदई में भी हाथी एक माह पहले से ही डेरा जमाए हुए है।