रमजान के लिए 120 लोगों को इफ्तार किट में एक माह का दिया राशन
कोरबा | जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द कोरबा व जीआईओ (गर्लस इस्लामिक आर्गेनाइजेशन) के संयुक्त तत्वावधान में 120 जरूररतमंद परिवारों को रमजान पर इफ्तार किट बांटा। इसमें एक माह का राशन दिया। जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के जिलाध्यक्ष वाहिद सिद्दिकी ने बताया जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द देश में मानव सेवा के लिए तत्पर है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक कार्यों में सहभागिता देती है। इस्लाम बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा करने का आदेश देता है। पैगम्बर हजरत मोहम्मत ने कहा वह व्यक्ति मुस्लिम नहीं हो सकता जो खुद पेटभर खाए और पड़ोसी भूखा सो जाए। इस दौरान उपाध्यक्ष शमशेर आलम, मेहंदी हसन, इमाम खान, मौलाना इस्राईल, असलम परवेज, सितारा अंजुम, दरक्शा परवीन, रेशमा परवीन, सबीहा परवीन, अमीना खान, तल्हा अंजुम उपस्थित थे।