पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के 42 वार्डों में पेयजल संकट खत्म, घर घर पहुंच रहा पानी

शहर के 42 वार्डों में पेयजल संकट खत्म, घर-घर पहुंच रहा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| शहर में 4 साल से चल रहे जल आवर्धन योजना-1 का कार्य पूर्ण होने के बाद नगर निगम के कोरबा समेत टीपीनगर, कोसाबाड़ी व बालको जोन मेंे पेयजल की किल्लत दूर कर दी है। यह पहली गर्मी है जब कालोनियों समेत श्रमिक बस्तियों में लोगों को पीने व निस्तार के लिए पानी की समस्या नहीं हो रही है। घर-घर कनेक्शन देकर पाइप लाइन के जरिए सुबह-शाम भरपूर पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशन नहीं होना पड़ रहा।

12 एमएलडी का वाटर प्लांट, 8 ओवरहेड टंकी

योजना के तहत कोहड़िया में 12 एमएलडी क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया। शहरी क्षेत्र में 8 ओवरहेड टंकी बनाई गई। जिसमें सबसे बड़ी टंकी 41 लाख लीटर क्षमता की बनाई गई। जहां से सभी टंकियों को इंटर कनेक्ट किया गया है। पूर्व के 7 ओवरहेड टंकियों को भी जोड़ा गया है।

350 किमी बिछाई लाइन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से लेकर ओवरहेड टंकियों तक मुख्य राइजिंग पाइप एवं वार्डो तक सप्लाई के लिए 350 किलोमीटर वितरण पाइप लाइन बिछाई गई है।

134 करोड़ रुपए हुए खर्च

नगर निगम के कोरबा, टीपीनगर, कोसाबाड़ी व बालको जोन के 42 वार्डों में पेयजल सप्लाई के लिए 134 करोड़ रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना-1 का कार्य पूर्ण हुआ।

207 करोड़ से जल आवर्धन योजना-2 का होगा काम

शहर के पश्चिम क्षेत्र के 25 वार्ड में अभी पानी की समस्या बनी हुई है। इसके लिए 207 करोड़ रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना-2 का काम चल रहा है। जिसमें सर्वेश्वर एनीकट समेत 29 एमएलडी क्षमता का प्लांट, 14 ओवरहेड टंकी, 450 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जिसमें करीब 50 फीसदी काम पूर्ण हो गया है। बाकी का कार्य भी तेजी से पूर्ण करने की बात कही जा रही है।

42 वार्डों के 47 हजार घरों में पहुंच रहा पानी

जल आवर्धन योजना का लाभ इस गर्मी में शहरी क्षेत्र के चारों जोन के 42 वार्ड में मिल रहा है। इन वार्डो के 47 हजार घरों तक सुबह-शाम पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे अब पेयजल किल्लत की समस्या नहीं नजर आ रही है। खासकर बस्ती में अब लोगों को बर्तन लेकर नल में पानी आने या टैंकर का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी पहुंचने से भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल रही है।

खबरें और भी हैं...