पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेका मजदूर के मकान में चोरी, नगदी व बर्तन पार

ठेका मजदूर के मकान में चोरी, नगदी व बर्तन पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। बालको नगर के नेहरूनगर निवासी शेष नारायण श्रीवास बालको प्लांट में ठेका मजदूर है। शुक्रवार को वह परिवार को छोड़ने गृहग्राम छिंद (हरदीबाजार) गया था। जहां से शनिवार की शाम को श्रीवास वापस लौटा। रात में 10 बजे वह नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर गया था। सुबह 6 बजे के बाद जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में अलमारी टूटी हुई और सामान बिखरा पड़ा था। पर्स में रखे 5000 व ठेकली के 2000 रुपए नगदी के अलावा गैस सिलेंडर, चुल्हा, बर्तन, प्लास्टिक ड्रम समेत लगभग 14000 कीमत की सामग्री चोरी कर लिया गया था। मामले की रिपोर्ट पर बालको थाना में चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...