काम की तलाश में बिहार से आया था शहर, शौच करते नहर में गिरने से मौत
कोरबा| शहर के सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा मेें रहने वाले एक व्यक्ति के यहां बिहार से उसका रिश्तेदार लोकेश काम की तलाश में आकर ठहरा था। 3 दिन पहले वह शौच के लिए रशियन हॉस्टल के समीप बायीं तट नहर के पास गया था। इस दौरान वह नहर में गिर गया। पानी का तेज बहाव होने से वह बह गया था। इधर रिश्तेदार उसे लापता मानकर पतासाजी में लगे थे। इस बीच शनिवार की शाम उरगा क्षेत्र के पुरैना के पास नहर में शव मिला। जिसकी जानकारी मिलने पर रिश्तेदार वहां पहुंचे। जहां मृतक की पहचान लोकेश के रूप में हुई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।