पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक बोले सीएम जिले की सड़कों में बाइक से चलकर बताएं

विधायक बोले-सीएम जिले की सड़कों में बाइक से चलकर बताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। औद्योगिक शहर होने के बाद भी जिले में यातायात का दबाव कम करने कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। रोज दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों की मौत भी हो रही है। एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बाइक में घूमने की सलाह दे रहे हैं। मुख्यमंत्री जिले की सड़कों में बाइक चलाकर दिखाएं। यह बात विधायक जयसिंह अग्रवाल ने विकास यात्रा पर कही है। उन्होंने कहा कि खनिज न्यास में अरबों रुपए का फंड होने के बाद भी सड़कों का हाल बेहाल है। कहा बरबसपुर से गोपालपुर तक, कुसमुंडा व जमनीपाली से बांकीमोंगरा तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। विभागीय मंत्री ने विधानसभा में इन सड़कों मंे सर्वाधिक दुर्घटना होना स्वीकार किया है।

खबरें और भी हैं...