कोरबा। दंतेवाडा किरंदुल के मद्दाडी इलाके में हुई नक्सली घटना में 6 जवान शहीद हुए व एक जवान घायल हो गया। घाना के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की और फिर हथियार लूट ले गए। विधायक जयसिंह अग्रवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार नक्सली हमले हो रहे है। प्रदेश की सरकार इस हमलों को रोक पाने में असमर्थ है। कानून व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। अग्रवाल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।