पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने विकास यात्रा के रोड शो को बताया फ्लाप

कांग्रेस ने विकास यात्रा के रोड शो को बताया फ्लाप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| विधायक जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विकास यात्रा के दौरान शहर में निकाले गए रोड शाे को फ्लाप बताया है। उन्हाेंने कहा कि रविवार को दिनभर लोग सिटी बस के इंतजार में परेशान रहे। एक भी सिटी बस का परिचालन नहीं हुआ। सिटी बसों का उपयोग भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की सभा स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए उपयोग कर रहे है। अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लोगों की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इस कदर ओछी सोच रखते होंगे इसका अंदाजा नहीं था। पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सामने विधायक जयसिंह अग्रवाल के सौजन्य से संचालित शीतल शरबत मंदिर को हटा लेने के दबाव बनवाया। जिस कारण शरबत स्टॉल पर से सभी पर्दो को हटाया गया। प्रसाद ने कहा कि सड़कों के गड्डों को भरवाया गया, खंभों से बैनर पोस्टर हटवा कर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का बैनर पोस्टर लगवाया गया।

खबरें और भी हैं...