कोरबा। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर है। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पताल में नर्स ड्यूटी से अनुपस्थित होकर हड़ताल में शामिल हंै। इस कारण अस्पतालों में मरीजों के इलाज व देखरेख की जिम्मेदारी नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं के हाथ में चली गई है। जो डॉक्टर के मार्गदर्शन में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहीं हंै। हड़ताल का असर सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर पड़ रहा है। दूसरी ओर मरीजों को भी परेशानी हो रही है। इमरजेंसी व प्रसव के केस आने पर निजी सेंटर जाने की सलाह दी जा रही है।