पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूर हित के लिए जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे

मजदूर हित के लिए जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इरेक्टर हास्टल एचटीपीपी में हुई। जिसमें सभी उपक्रम के महामंत्री ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। इसके साथ उन मुद्दों पर मंथन कर प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बीएमएस सदैव श्रमिक हित में कार्य कर रहा है। श्रमिक हित में जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार करेगा। असंगठित मजदूरों को एकजुट कर उन्हें समान काम-समान वेतन का लाभ दिलाना होगा। एचटीपीपी के इरेक्टर हॉस्टल में आयोजित बीएमएस की बैठक में प्रभारी धर्मदास शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, मोहन एंटी, बिजली क्षेत्र के राष्ट्रीय महामंत्री एलपी कटकवार, असंगठित मजदूर क्षेत्र के प्रभारी विरेंद्र कुमार, पर्यावरण प्रभारी महेंद्र जैन, राज्य कर्मचारी संघ प्रभारी रामकुमार त्रिपाठी, बीएमएस के प्रदेश महामंत्री आरएस जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश में स्थित विभिन्न उपक्रम में बीएमएस इकाई के महामंत्री शामिल हुए। इसके साथ ही सभी उद्योग के महामंत्री ने अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से रखी। जिन उद्योगों में समस्याओं का निराकरण नहीं होगा, वहां आंदोलन करने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। महामंत्री आरएस जायसवाल ने बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दे रखे गए हैं।

खबरें और भी हैं...