पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में बीजेपी सरकार गिरने से लोकतंत्र की जीत

कर्नाटक में बीजेपी सरकार गिरने से लोकतंत्र की जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में शनिवार को कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने की खुशी में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की वहीं जनकर नारेबाजी व आतीशबाजी की गई। विधायक जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह देश में लोकतंत्र को दबाने में लगे हुए हैं। कर्नाटक में आज लोकतंत्र की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता इन दिनों पुरे देश में भय का वातावरण निर्मित करने में लगे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, महामंत्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने भी लोकतंत्र की जीत बताया। इस मौके पर श्रीकांत बुधिया, एसएस सोनी, अजय जायसवाल, संतोष राठौर, विकास डालमिया, सोनी, मो. शाहीद, एस मूर्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...