पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कंपनी में 20 फीसदी पद अनुकंपा नियुक्ति से भरे जाएंगे

बिजली कंपनी में 20 फीसदी पद अनुकंपा नियुक्ति से भरे जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली वितरण कंपनी में शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, परीक्षण सहायक, कनिष्ठ भृत्य समेत अन्य पदों पर सीधी भर्ती किया जाएगा। इसमें स्वीकृत रिक्त पदों में 20 फीसदी तक भर्ती अनुकंपा नियुक्ति से होगी। ऐसे में अनुकंपा नियुक्ति की कतार में शामिल सभी लोगों की भर्ती नहीं होगी। प्रबंधन के इस रवैय्ये को लेकर आश्रितों में नाराजगी है।

बिजली कंपनी में कार्य के दौरान मृत हुए कर्मियों को अब अनुकंपा नियुक्ति के तहत सीधी भर्ती नहीं की जाएगी। प्रबंधन ने नए नियम कायदे बना कर सर्कुलर भी जारी कर दिया है। कुछ सीमित पद पर ही सिर्फ अनुकंपा नियुक्ति के तहत कर्मी लिए जाएंगे, जबकि अन्य पद पर सीमा निर्धारित कर दी गई है। वितरण कंपनी ने शीघ्र लेखक श्रेणी-3 के पद सीधी भर्ती करने कहा है, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, परीक्षण सहायक श्रेणी-तीन, कनिष्ठ तकनीशियन, परिचारक श्रेणी-तीन में कुल रिक्त पद का बीस फीसदी ही अनुकंपा नियुक्ति वाले लिए आरक्षित होंगे। वहीं परिचारक, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, कनिष्ठ भृत्य पद अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से भरे जाएंगे।

डाटा एंट्री, कंप्यूटर ऑपरेटर, परीक्षण सहायक समेत अन्य पदों पर होगी भर्ती

चार वर्ष रहेंगे परिवीक्षा अवधि में

वितरण कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) प्रहलाद सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि नए कर्मियों को चार वर्ष तक परिवीक्षा अवधि में रहना होगा। कार्य संतोष जनक पाए जाने पर कंपनी नियमित करेगी। इसके साथ ही नौकरी लगने के बाद किसी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होना चाहिए। नए सृजित पदों में आरक्षण के प्रयोजन के लिए रोस्टर संधारण के लिए केडर में, प्रविष्टि के पदों एवं पुर्नपदनामित (उन्नायन उपरांत) किए जा रहे पदों की संयुक्त संख्या को आधार बनाया जाएगा।

6900 कर्मचारियों की होगी भर्ती

कंपनी ने कई पदों पर लगभग 6900 कर्मियों की भर्ती करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके नियम भी जारी कर दिए हैं। शत प्रतिशत अनुकंपा नियुक्ति नहीं किए जाने से कर्मियों में नाराजगी बढ़ गई है। श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि पहले अनुकंपा नियुक्ति से पद भरा जाना चाहिए, उसके बाद ही बाहरी भर्ती होनी चाहिए।

भास्कर संवाददाता| कोरबा

बिजली वितरण कंपनी में शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, परीक्षण सहायक, कनिष्ठ भृत्य समेत अन्य पदों पर सीधी भर्ती किया जाएगा। इसमें स्वीकृत रिक्त पदों में 20 फीसदी तक भर्ती अनुकंपा नियुक्ति से होगी। ऐसे में अनुकंपा नियुक्ति की कतार में शामिल सभी लोगों की भर्ती नहीं होगी। प्रबंधन के इस रवैय्ये को लेकर आश्रितों में नाराजगी है।

बिजली कंपनी में कार्य के दौरान मृत हुए कर्मियों को अब अनुकंपा नियुक्ति के तहत सीधी भर्ती नहीं की जाएगी। प्रबंधन ने नए नियम कायदे बना कर सर्कुलर भी जारी कर दिया है। कुछ सीमित पद पर ही सिर्फ अनुकंपा नियुक्ति के तहत कर्मी लिए जाएंगे, जबकि अन्य पद पर सीमा निर्धारित कर दी गई है। वितरण कंपनी ने शीघ्र लेखक श्रेणी-3 के पद सीधी भर्ती करने कहा है, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, परीक्षण सहायक श्रेणी-तीन, कनिष्ठ तकनीशियन, परिचारक श्रेणी-तीन में कुल रिक्त पद का बीस फीसदी ही अनुकंपा नियुक्ति वाले लिए आरक्षित होंगे। वहीं परिचारक, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, कनिष्ठ भृत्य पद अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से भरे जाएंगे।

कर्मचारियों पर बढ़ रहा बोझ, 2000 लाइन परिचारकों की भी भर्ती होगी

कंपनी में लंबे समय से रिक्त पदों पर भर्ती नहीं होने से विभाग के सीमित कर्मचारियों पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए बिजली कंपनी में लाइन परिचारक पद पर भर्ती की तैयारी प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है। संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। प्रबंधन ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। प्रबंधन मैदानी अमले की कमी को दूर करने के लिए 2000 कर्मचारियों की भर्ती की तैयारी कर रही है। सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी।

किस पद पर कितनी भर्ती

पद संख्या

1-शीघ्रलेखक श्रेणी-2,3 45

2-कार्या.सहा-3 व आपरेटर 1332

3-परीक्षण सहायक दो व तीन 510

4-परि सहायक श्रेणी-2,3 4524

5-भृत्य एवं कनिष्ठ भृत्य 482

खबरें और भी हैं...