पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक पर युवतियों को घुमाने निकला युवक, ट्रेलर की टक्कर से मौत

बाइक पर युवतियों को घुमाने निकला युवक, ट्रेलर की टक्कर से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पसान थाना अंतर्गत लैंगा गांव में समार सिंह धनुहार निवासरत है। रविवार की सुबह पाली थाना अंतर्गत बगदर गांव निवासी उसके काका का लड़का अजीत कुमार उर्फ साेनू धनुहार अपने दोस्त नवल धनुहार के साथ मेहमानी में पहुंचा था। अजीत कुमार दोपहर 2 बजे अपनी बाइक में परिवार की दो युवतियों को बिठाकर घुमाने ले जा रहा था। इसी दौरान कटघोरा-पसान रोड पर बैगापारा मंदिर चौक के पुलिया के ऊपर तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी-12-वी-2349 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में अजीत समेत तीनों लोग छिटककर दूर जा गिरे। जिसमें युवतियां घायल हो गई। वहीं अजीत को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर जटगा की ओर से आ रहा दुर्घटनाकारित ट्रेलर का चालक वाहन चलाते हुए पसान की ओर भाग निकला। समार सिंह ने घटना की सूचना पसान थाना में दी। जहां मर्ग कायम कर आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की पहचान का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...