पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीएम ने कहा कोरबा से रायपुर के बीच एक्सप्रेस चलाने कराएंगे परीक्षण

जीएम ने कहा- कोरबा से रायपुर के बीच एक्सप्रेस चलाने कराएंगे परीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के जीएम सुनील सिंह सोइन से कोरबा विकास समिति का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मिला। प्रतिनिधि मंडल को रेल सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन उन्होंने दिया। साथ ही कोरबा से रायपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का परीक्षण कराते हुए एक माह के अंदर सकारात्मक सूचना देने की बात उन्होंने कही। रेलवे स्टेशन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया है। जोन के जीएम सोइन ने को बताया गया कि किस तरह कोरबा के साथ छल हो रहा है। 4 साल पूर्व कोरबा से रायपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी को अचानक बंद कर दिया गया। कारण बताया गया कि सवारियां कम मिल रहीं थी। समिति के सदस्यों ने तर्क दिया कि इस कालखंड में जो टिकटें बिकी और जो अव्यवस्था रेल प्रबंधन ने पैदा कर रखी थी, उसकी निष्पक्ष जांच करा ली जाए तो स्पष्ट हो जाएगा। सोइन ने सांसद व विधायक को अपनी अनुशंसा के साथ पत्र भेजने कहा ताकि वे एक माह के भीतर परीक्षण करवाकर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कराया जा सके। प्रतिनिधि मंडल में विधायक जयसिंह अग्रवाल, मुरलीधर माखीजा, किशोर शर्मा, कमलेश यादव, अशोक तिवारी, श्रीकांत बुधिया, सुभाष अग्रवाल, बीएन सिंह शामिल थे।

खबरें और भी हैं...