पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मार्ट मोबाइल के लिए जोन कार्यालयों में हितग्राहियों की उमड़ी भीड़, कम पड़ गए फाॅर्म

स्मार्ट मोबाइल के लिए जोन कार्यालयों में हितग्राहियों की उमड़ी भीड़, कम पड़ गए फाॅर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन की योजना के अनुसार शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों को स्मार्ट मोबाइल बांटा जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सभी जोन कार्यालय में क्षेत्र के वार्डो में निवासरत हितग्राहियों की सूची चस्पा करने के साथ ही फार्म जमा लेने काउंटर बनाया है। लेकिन फार्म जमा करने की अवधि कम होने की वजह से जोन कार्यालय में सूची देखने व फार्म जमा करने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के कोरबा, टीपी नगर व कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में मोबाइल के लिए फार्म भरने लोगों का ऐसा रेलमपेल मच रहा है कि वहां फार्म ही कम पड़ रहा है। ऐसे में हितग्राहियों को परेशान होना पड़ रहा है।

2007-08 के सूची में होगा नाम तब ही मिलेगा मोबाइल

शासन की योजना अनुसार गरीब परिवारों को स्मार्ट मोबाइल बांटना है। लेकिन इसके लिए वर्ष 2007-08 की सूची में गरीब परिवार के तौर पर राशन कार्ड बना होना चाहिए। इस अवधि के बाद बने बीपीएल राशन कार्ड पर मोबाइल नहीं मिल रहा है। जबकि वर्ष 2011 के बाद ही बड़ी संख्या में बीपीएल राशन कार्ड जारी हुए है। लेकिन जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में ऐसे लाेग भी सूची में अपना नाम होने की उम्मीद से जोन कार्यालय पहुंच रहे हैं जिनके कार्ड निर्धारित अवधि के बाद बने हंै।

खबरें और भी हैं...