कोरबा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सोमवार की सुबह गेस्ट हाऊस में जाकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। जिसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी रामसिंह अग्रवाल, दीपनारायण सोनी आदि शामिल थे। मजे की बात यह रही कि रविवार को ही सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे जोगी कांग्रेस के 127 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। पार्टी के नेता आज सीएम से मिले और उनके साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी भी ली। मांग पत्र में मेडिकल काॅलेज की स्थापना, इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने, व्यापार विहार बनाने, शारदा विहार क्रासिंग पर अंडर ब्रिज, संपत्ति कर कम किए जाने, गोकुलनगर में आवंटित प्लाट की रजिस्ट्री करने, कोरबा पश्चिम क्षेत्र को नई नगर पालिका बनाने व वायु सेवा कोरबा से शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल हैं।