कोरबा। अपर कलेक्टर एनएस नैरोजी ने सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस पर कलेक्टोरेट में सुबह 11 बजे अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद व हिंसा का विरोध करने व विद्यटन कारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की अहिंसा व सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने, सभी प्रकार के आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव व सूझबूझ कायम करने, मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली। इस अवसर पर उप संचालक खनिज डॉ. डीके मिश्रा, खाद्य अधिकारी एच मसीह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।