कोरबा| पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| राजीव गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की है। आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक या टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो सभी क्षेत्रों में देश आगे रहा है। राजीव पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। वे चाहते थे की गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार हो।
महापौर रेणु अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर के कार्यक्रम में कही। कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि राजीव के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि उनके अंदर हर काम करने के लिए दूरदर्शिता व आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ठता का जुनून भरा हुआ था। उन्होंने ही देश में कम्प्यूटर व दूरसंचार के अत्याधुनिक साधन उपलब्ध कराए। राजीव गांधी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान देने की बात जोरदार ढंग से कही थी। कार्यक्रम को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगीता सक्सेना, पूर्व सभापति संतोष राठौर ने भी संबोधित किया। इस दौरान संतसेवक गुप्ता, नारायण अग्रवाल, कुसुम द्विवेदी, द्रौपती तिवारी, गीता गभेल, बच्चु लाल मखवानी, हरीश चन्द निषाद, छबी बालमीकी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अंतराम प्रजापति उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर किया याद